अंबिकापुर,20 मई 2024 (घटती-घटना)। पहाड़ी कोरवा महिला के पेट से 12.5 किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकला है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई है। महिला का ऑपरेशन दो घंटे से ऊपर समय तक चला। महिला पहाड़ी कोरवा के साथ-साथ इसका कोई परिजन भी नहीं थे। सारा इलाज मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क किया गया है। महिला पिछले एक वर्ष से पेट की सूजन से परेशान थी।
मरीज भोगनी पहाडी कोरवा उम्र 56 वर्ष पति मोहरा कोरवा बलरामपुर जिले के शकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तरहाडीह की रहने वाली है। इसके पेट में पिछले एक वर्ष से सूजन था। पेट में गोला होने की संभावना से वह काफी परेशान थी। असहनिय दर्द से काफी बेचैन रहती थी। कुछ दिन पूर्व वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। यहां गायनो डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। चिकित्सकों ने इसकी बीमारी को पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराया। सीटी स्कैन में ओवेरियन कैंसर की पुष्टी हुई। गायनो व निश्चेतना विभाग से कुल 8 चिकित्सकों के टीम ने 15 मई को महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 12.5 किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के ऑपरेशन में लगभग 2 घंटे से अधिक समय लगा। यह काफी जटिल ऑपरेशन था। ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था। महिला को चलने फिरने में भी काफी परेशानी थी। ऑपरेशन के बाद महिला को विशेष निगरानी में आईसीयू में रखा गया था। अब महिला की स्थिति काफी अच्छी है। वह खबरे से बाहर है। महिला का ऑपरेशन गायनिक डॉ. अविनाशी कुजूर की निगरानी में हुई। इस दौरान टीम में अविनाशी कुजूर के साथ-साथ डॉ. साथी मंडल, डॉ. इशा,सिस्टर रोफाली,निश्चेतना से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. दिव्यानंद,डॉ. बंसल,डॉ. गुलाब शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि महिला पहाड़ी कोरवा होने के साथ-साथ उसके साथ कोई परिजन भी नहीं थे। ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। इसका सारा इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा निःशुल्क किया गया है। अगर यह ऑपरेशन बाहर में कराया जाता तो एक लाख से ऊपर के खर्च आते।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur