Breaking News

लखनपुर,@स्वामी आत्मानंद विद्यालय में लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया

Share

55 रिक्त सीटों में बच्चों का हुआ चयन

लखनपुर,20 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चो के प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली गई जिसमें कक्षा पहली में 50 बच्चों का चयन किया गया इसके अलावा कक्षा पांचवी में दो बच्चों का कक्षा सातवीं में तीन बच्चों का रिक्त सीटों पर लॉटरी के जरिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रूप से सभी वर्ग बीपीएल बालक /बालिकाएं एपीएल बालक/बालिकाये सहित अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिनिधि,सीईओ , बीईओ, सीएमओ प्रतिनिधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा पहली में बालक/बालिकाए मिलाकर 50 रिक्त सीटों के लिए 84 आवेदन, कक्षा पांचवी में दो रिक्त सीटों के लिए 16 आवेदन,कक्षा सातवीं में तीन रिक्त सीटों के लिए 10 आवेदन आए रिक्त सीटों में बच्चों के चयन हेतू बच्चों के अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों के समक्ष लॉटरी निकाली गई। चयनित छात्रों को अतिथियों द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रवेश से वंचित से छात्रों को निराश न होकर अन्य विद्यालयों में अपना स्थान सुनिश्चित करने की बात कही है। इस दौरान स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा, दीप्ति पाठक, सरवन साहू सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply