अंबिकापुर,17 मई 2024 (घटती-घटना)। शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए नहीं दिए तो बदमाशों ने युवक के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके सिर पर ईंट से सिर पर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोप को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कामकुवेर बघेल कांतिप्रकाशपुर की रहने वाली है। 15 मई की देर रात कामकुवेर का बेटा अभिषेक परिवार के अन्य लोगों के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान स्कूटी कुछ युवक पहुंचे और बोले की इतनी रात को क्यों घूम रहे हो। इस दौरान स्कूटी सवार युवकों ने उसके साथ डरा धमका कर शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए की मांग की। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने उसके सिर पर र्इंट से हमला कर दिया। इससे अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की रिपोर्ट अभिषेक की मां कामकुवेर ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिलिप उर्फ दादू उम्र 20 वर्ष निवासी रजपुरीखुर्द अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 327,34 के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur