अंबिकापुर,15 मई 2024 (घटती-घटना)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था। मामले में थाना सीतापुर पुलिस आरोपी अविनाश सोनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी आमाटोली सीतापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे प्रकरण में सीतापुर पुलिस ने आरोपी धनप्यारी उम्र 35 वर्ष निवासी कोट जुनापारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं उदयपुर पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी परसा बाजारपारा व दूसरे प्रकरण में आरोपी मयंक सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी माझापारा उदयपुर को गिरफ्तार किया है। थाना लखनपुर पुलिस आरोपी अतीश राजवाड़े उम्र 21 वर्ष निवासी सिरकोतंगा थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 67(बी) आईटी एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 13, 14 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक भारत लाल साहू, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रामबचन राम, आरक्षक पंकज देवांगन, देवेंद्र सिंह, दशरथ राजवाड़े, जानकी राजवाड़े, संजय एक्का, अभिषेक राठौर, मनोहर पैकरा धनकेश्वर यादव शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur