अंबिकापुर,13 मई 2024 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के लोधिमा मुख्य मार्ग पर रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राजेश प्रसाद यादव पिता भुखल राम उम्र 30 वर्ष भिट्ठीकला का रहने वाला था। वह रविवार की शाम को बाइक से अपने साढ़ू के घर लोधिमा गया था। वहां से रात करीब 11 बजे वापस लौट रहा था। बाइक की गति तेज होने के कारण रास्ते में सडक¸ पर बने ब्रेकर से बाइक उछल गई और बाइक सवार गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur