अम्बिकापुर,11 मई 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार अनिल सोनी शहर के गुरुद्वारा के पीछे स्कूल रोड का रहने वाला है। वह 9 मई की रात को अपने स्टेशनरी दुकान बंद कर बइक क्रमांक सीजी 11 एसी 5702 को दुकान के बाहर छोड़ दिया था। दूसरे दिन सुबह जाकर देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। अनिल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी परदेशी चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी डांडगांव उदयपुर व सोहरू उर्फ बरी मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी बघिमा चौकी बारियों थाना राजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की बाइक जत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक अरुण दुबे, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक राहुल सिंह, दीपक दास, शिवमंगल सिंह, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, संजीव चौबे, विवेक राय शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur