अम्बिकापुर,11 मई 2024 (घटती-घटना)। ओरिएण्टल पçलक स्कूल के कक्षा 12 वीं का विद्यार्थी यश कथूतिया, पिता एसके कथूतिया ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ताइमंडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर छाीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग सहित विद्यालय को गोरवान्वित किया है।
यश कथूतिया का चयन राज्य ताइमंडो टीम के 17 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलो भार वर्ग में हुआ था। जिसके बाद राज्य टीम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 27 अपै्रल से 30 अपै्रल तक राष्ट्रीय ताइमंडो स्पर्धा आयोजित हुआ एवं यश ने गोल्ड मेंडल जीता। इसके पहले भी यश कथूतिया राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक, सीबीएसई ताइमंडो स्पर्धा के लिय भी चयनित होकर राष्ट्रीय सीबीएसई ताइमंडो स्पर्धा जो कि नोइडा, उार प्रदेश में हुआ था, उसमें भाग लिया था। इसके अलावा स्पोर्टस अथॅारिटी ऑफ इंडिया के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सलेक्शन ट्रायल,जो कि 19 फरवरी 2024 को साई स्पोर्टस सेन्टर,सरोजिनी नगर,लखनऊ में आयोजित हुआ था। इसमें भी यश कथूतिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यश की इस उपलçध पर ओपीएस के प्राचार्य डॉ. आईएखान सूरी ने बधाई दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur