Breaking News

अंबिकापुर@अर्पिता सिंह को मिला मिसेस इंडिया अर्थ 2024 का खिताब

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,०6 मई 2024 (घटती-घटना)।
    06 मई। एस.एस. फाउंडेशन के तत्वाधान में गोवा में स्थित होटल नीलम द ग्रेंड में इंडिया इंटरनेशनल 2024 का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के अलग अलग राज्यों से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन मंे अम्बिकापुर की अर्पिता सिंह ने मिसेस इंडिया अर्थ का खिताब जीता।
    इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट आदित्य खुराना व शिखा साहू उपस्थित रहे। अर्पिता सिंह ने इससे पहले भी 2023 में दिल्ली में आयोजित गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया में मिसेस इंडिया फोटोजेनिक का खिताब जीता था। अर्पिता सिंह पेशे से माइक्रो बायोलॉजिस्ट हैं तथा सूरजपुर के जिला अस्तपताल में पदस्थ हैं। इनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र और परिवार में हर्ष का माहौल है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply