Breaking News

कोरिया@भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कानूनविदों से मांगा समर्थन

Share


जिला न्यायालय बैकुंठपुर में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंची सरोज पांडेय
कोरिया,05 मई 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव हेतु मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पूरी ताकत लगा दी है, हर जगह लोगों से मिलकर समर्थन मांगी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय शुक्रवार को जिला न्यायालय बैकुंठपुर पहुंची जहां उन्होंने कानूनविदो से मिलकर समर्थन देने की बात कही।
जानकारी के तहत भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय जिला न्यायालय पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया जिसके बाद सरोज पांडेय ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कक्ष में जाकर अधिवक्ताओं से भेट मुलाकात किया और आगामी 7 तारीख को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मत देने की अपील की। सरोज पांडेय ने अधिवक्ताओं संघ को हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वासुदेव महंती,वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता,बसंत राय,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, सुभाष साहू, पंकज गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा समेत जिला न्यायालय के अधिवक्ता साथी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply