Breaking News

अंबिकापुर@कुएं में गिरने से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 05 मई 2024 (घटती-घटना)। कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सिन्धु सांडिल्य पिता सदर राम उम्र 35 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह 10.30 बजे घर से बिना बताए कहीं जा रहा था। तभी अचानक घर से कुछ दूरी पर कुछ गिरने की आवाज उसके भाई दास सिंह को दी। बाहर निकलकर कुएं में जाकर देखा तो उसका भाई डूब रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply