अंबिकापुर,05 मई 2024 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के सरईपानी से पहाड़ी कोरवाओं को लेकर सूरजपुर जा रही स्कूल बस पलट गई। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का रविवार को चुनावी सभा था। कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सपड़ा के भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सरईपानी से स्कूल बस में 30 पहाड़ी कोरवाओं बैठा कर ले जा रहे थे। बस ग्राम भेडिय़ा के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वस्थ्यकेन्द्र धौरपुर में भर्ती किया गया। घायलों में रमेश पिता रिझन उम्र 35 वर्ष, बुल्लू पिता सुदामा 30 वर्ष, रीझन पिता बंसी 60 वर्ष, लूटन 25 वर्ष, रेनू पिता झिरगा 60 वर्ष, पुर्रे पिता ठूठलु 60 वर्ष, फागु पिता बिसना 50 वर्ष तथा दिलीप 21 वर्ष, मोहर साय 21 वर्ष, कैलास 50 वर्ष शामिल है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं रैकु पिता नट्टू उम्र 55 वर्ष, एतवा पिता कूदन 70 वर्ष, बृजलाल पिता लूरका 35 वर्ष, लूरका पिता मंगरु 35 वर्ष का इलाज चल रहा है। स्कूल बस के ड्राइवर ने बताया कि ज्यादा लोड होने से बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। धौरपुर थाने में धारा 279,337 के तहत अपराध दर्ज कर बस को जत कर लिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur