Breaking News

अंबिकापुर@10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,आबकारी विभाग की कार्रवाई

Share

अंबिकापुर, 05 मई 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने सीतापुर में छापेमारी कर 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 5 मई को संभागीय उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ छल्लु गुप्ता अपने घर में भारी मात्रा में गांजा का खेप सप्लाई के लिए उतरा है। टीम ने छापेमारी कर आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार किया है। टीम ने इसके कजे से 10 किलो गांजा जत किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, मुख्य आरक्षण रमेश दुबे, कुमारु राम, आरक्षक अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा, नगर सैनिक गणेश पांडे एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply