अंबिकापुर,05 मई 2024 (घटती-घटना)। युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में गांधीनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी को अरोपियों ने युवती को उसकी बहन के घर कार से छोड़ देने की बात कहकर ले गए और कार में ही ग्राम अजिरमा के पास बलात्कार किया था। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़ता को डरा धमका कर गोवा ले गए थे। वहां भी सभी ने उसके साथ बलात्कार किया था। पीडि़ता ने घटना के साढ़े तीन माह बाद 4 मई को गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता अंबिकापुर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। वह 15 जनवरी को हॉस्टल से अपनी बहन के घर जा रही थी। तभी शुभम ने अंशू के मोबाइल से फोन कर बताया कि कार से तुम्हे बहन के घर छोड़ दे रहा हूं। पीडि़ता की जान पहचान शुभम से पूर्व से थी। कार में कुल चार लोग थे। सभी ने उसे कार में बैठाकर अजिरमा ले गए और डारा धमकाकर कार में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद सभी ने डारा कर उसे गोवा ले गए। वहां भी उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 22 जनवरी को सभी वापस लाकर उसे छोड़ दिया। पीडि़ता ने घटना के साढ़े तीन माह बाद 4 मई को गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम उजेरिया उम्र 28 वर्ष, अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया उम्र (22) निवासी शिवपुर, बरदर थाना खडग़वां, जिला मनेन्द्रगढ़, संजय चौधरी (27) निवासी पोड़ीडीह, छापर थाना खडगवां, जिला मनेन्द्रगढ व पुष्पराज लकड़ा (19) निवासी कुम्दा कॉलोनी, करमपुर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से घटना में प्रयुक्त कार व मोबाइल जत किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, प्रिया रानी, आरक्षक अशोक यादव, अतुल सिंह , सतीश चौहान , अनिल सिंह , ऋषभ सिंह , घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur