अंबिकापुर,03 मई 2024 (घटती-घटना)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी अब 5 मई को सूरजपुर आयेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे ने बताया कि पूर्व में 4 मई को प्रस्तावित जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम में संशोधन हुआ है, अब वो 5 मई दिन-रविवार को सूरजपुर के अग्रसेन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के समर्थन में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की सभा को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur