अंबिकापुर,02 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी में बुधवार की सुबह मधुमक्खियों ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह पत्नी, बेटी व बेटा के साथ चार पाा फल तोडऩे जा रहा था।
जानकारी के अनुसार पीला राम पैकरा उम्र 65 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी का रहने वाला था। वह बुधवार की सुबह अपनी पत्नी फुलमती, बेटी रेश्मा, बेटा अमोल व एक अन्य रिश्तेदार के साथ चार पाा फल तोडऩे जंगल के पास खेत में जा रही थी। इस दौरान रास्ते में मधुमक्खियों के झूंड ने इन पर हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग भाग कर अपनी जान बचाई पर पीला राम वृद्ध होने के कारण भागने नहीं पाया और वह गिर गया। मधुमक्खियों ने इसके पूरे शरीर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौके पर ही अचेत हो गया। मधुमक्खियों के भागने के कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए कुन्नी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur