अंबिकापुर,30 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देश तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर भानु प्रताप चन्द्राकर के प्रयास से पुष्पगुच्छ देते हुए सेवानिवृçा तिथि को पेंशन प्रकरण एवं स्वत्वों का निराकरण करते हुए उदयनाथ कुशवाहा, मा.शा. अजबनगर, श्रीमती बसंती सिंह प्रधान पाठक प्रा.शा. जोबगा विकास खण्ड सूरजपुर एवं विनय सिंह, प्रधान पाठक प्रा.शा. पहाडअमोरनी,नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा प्रपा प्राशा कन्या बंजा एवं अजीजुल रहमान प्रपा माशा कन्या बंजा विकास खण्ड भैयाथान को पीपीओ प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर द्वारा सेवानिवृा शिक्षकों के अनुभवों का विभाग को लाभ मिलता रहे ऐसी शुभकामना दी। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीर्घायु एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान घनश्याम सिंह एवं विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय सूरजपुर से लेखापाल देवेन्द्र कुमार साहु, जिला शिक्षा कार्यालय से हुलेश्वर गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे। इस उपलçध पर पूरे स्टाफ के कार्यों की काफी प्रशंसा की और सेवानिवृा प्रधान पाठक के उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृा शिक्षक/ प्रधान पाठक के द्वारा भावुक होकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur