अंबिकापुर, 29 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छाीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को दो दिन के सरगुजा दौरे पर आ रहे हैं। स्टार प्रचारक पायलट दो दिनों में छोटी-बड़ी आधा दर्जन चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल दोपहर बाद अम्बिकापुर आएंगे।अम्बिकापुर में उनकी तीन नुक्कड़ सभा रखी गयी है। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत पायलट शाम 5 बजे से सद्भावना चौक, 6 बजे गांधीनगर और शाम 7 बजे नया बस स्टैंड में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम अम्बिकापुर में होगा। अगले दिन बुधवार 1 मई को सचिन पायलट की सभा प्रतापपुर विधानसभा के भैयाथान में होगी। वे हेलीकाप्टर से 11बजे भैयाथान पहुचेंगे । दूसरी सभा लखनपुर और तीसरी सभा सूरजपुर में होगी। सूरजपुर की सभा उपरांत पायलट रायपुर के लिए रवाना होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur