
अंबिकापुर,29 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। शहर के कुंडला सिटी कॉलोनी में रविवार की देर रात दो मंजिला मकान में अग लग गई। आग लगने का कारण इलेक्टि्रक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान लास्ट होना बताया जा रहा है। पहले मंजिल पर निवास कर रहे परिवार के 5 सदस्य फंस गए। जिसे फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकला। आगजनी से परिवार को 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार आशीष अग्रवाल शहर के कुंडला सिटी का रहने वाला है। वह अपने व भाई के परिवार के साथ कॉलोनी के सील्यू 15 लॉक में निवासरत है। घर में ही श्याम मोबाइल नाम से नुकान संचालित है। वह पार्किंग में अपनी इलेक्टि्रक स्कूटी को खड़ा किया था और चार्जिंग में लगाया था। रात करीब 1 बजे चार्जिंग में लगे इलेक्टि्रक स्कूटी का बैटरी जोरदार धमाके के साथ लास्ट हो गया। जिससे आग पार्किंग में रखी बाइक और दुकान के सामानों के बड़े-बड़े कॉर्टून में फैल गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एएसवी अमोलक सिंह ढिल्लो व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेट की टीम को पहुंचते तक आग विकराल रूप ले लिया था। कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पहले मंजील पर फंसे दोनों भाई के परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के समय 3 बच्चों सहित परिवार के 5 सदस्य मकान में फंसे हुए थे। अन्दर जाने के रास्ते व सीढ़ी के पास भी आग भयावह रूप से धधक रहा था। इस लिए बचाव के लिए अंदर पहुंचपाना काफी मुश्किल भरा था। इस दौरान टीम ने सुझबुझ का पिरचय देते हुए मकान के पीछे से चढक¸र प्रथम तल का खिडक¸ी ग्रिल तोडक¸र अग्निशमन वाहन की सहायता से 3 बच्चों सहित कुल 5 सदस्यों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई गई।
आगजनी में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान
आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अग बुझाने में करीब ढाई घंटे से भी अधिक समय लगा। आगजनी में दोनों में मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है और कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। आग बुझाने का कार्य सुबह 4 बजे तक चलता रहा। आशीष अग्रवाल अपने भाई के साथ मोबाइल और एसेसरीज का होल सेल का कारोबार करते हैं। दुकान के दोनों मंजिलों में मोबाइल और एसेसरीज के सामान भरे पड़े थे। आगजनी से लगभग 50 लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur