अंबिकापुर,26 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी करने से इन्कार करने पर महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया नमनाकला निवासी श्रीप्रसाद गिरी उर्फ शिवा 46 वर्ष का महिला से जान-पहचान वर्ष 2022 में हुआ था। इसके बाद वह महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर सितम्बर 2022 और जून 2023 में किराए के मकान मंे रखकर जबरन दुष्कर्म किया, बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 376(2) (एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना में लगी पुलिस टीम आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ी। आरोपी मूलतः ग्राम खोपा, पुलिस चैकी करंजी, थाना बिश्रामपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह नमनाकला अंबिकापुर में रह रहा है। आरोपी ने पूछताछ में महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर न्यायालय मंे पेश किया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना से उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, महिला आरक्षक सरस्वती सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, विवेक राय, प्रदीप सिंह, संजय कुजूर शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur