अंबिकापुर,25 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर डीजल से भरा टैंकर गुरुवार की सुबह फूलीडूमर घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद डीजल लूटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी बाल्टी, डिबा व बर्तन लेकर डीजल लूटने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। इस दौरान काफी मात्रा में डीजल बह चुका था।
बलरामपुर जिले के फूलीडूमर घाट पर डीजल लोड टैंकर के पलट जाने पर स्थानीय लोगों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा तब जाकर डीजल की लूट बंद हो पाई। आज 10 चक्का डीजल से भरा टैंकर को लेकर वाहन चालक उारप्रदेश से छाीसगढ़ आ रहा था इसी दौरान सुबह 7 बजे के करीब फूलीडूमर घाट पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें से डीजल बहने लगा जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो फूलीडूमर एवं बसंतपुर के ग्रामीण बाल्टी, ढबा लेकर बहते हुए डीजल को लूटने के लिए दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर में वहां डीजल लूटने वालों की भारी भीड़ लग गई। इसकी जानकारी बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह को मिली तो वे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को हटाया, तब तक काफी डीजल बह चुका था। थाना प्रभारी के द्वारा फोन कर क्रेन मंगाया गया और पलटे हुए टैंकर को उठवाया गया जिसके बाद मार्ग पर आवागमन भी सामान्य हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur