अंबिकापुर,25 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुदर्शन प्रसाद प्रजापति लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला का रहने वाला है। वह 24 अपै्रल को अपने बच्चे का इलाज कराने गंगापुर स्थित निजी अस्पताल आया था। अस्पताल के पार्किंग में वह अपनी बाइक को खड़ा किया था। बच्चे का इलाज कराने के बाद जब वह घर जाने निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशाल अम्बस्ट उम्र 27 वर्ष निवासी सकालो लोटाबहरा थाना गांधीनगर, बीरबल उम्र 24 वर्ष निवासी लहसुनपाट थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की बाइक जत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur