Breaking News

अंबिकापुर@हनुमान जयंती पर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया फल

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,23 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।
    महिलाओं की समाज सेवी संस्था रोटी बैंक द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर राहगीरों को शीतल जल और मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किया गया। रोटी बैंक संयोजक सीमा सोनी के अगुवाई में महिलाओं ने हनुमान मंदिर के बाहर शीतल जल, गुड़ और चना का प्रसाद वितरण किया। अस्पताल के रोटी बैंक शेड में मरीजों और उनके परिजनों को केला, अंगूर, गुड़, चना और ठंडा पानी वितरण किया। उल्लेखनीय है कि रोटी बैंक की महिलाओं द्वारा नियमित रूप से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों उनके परिजनों और जरूरतमंदों को रोटी सब्जी का वितरण किया जाता है। रोटी बैंक से जुड़ी करीब सौ से ज्यादा महिलाएं अपने घरों से रोटी बनाकर लाती हैं जिसे वितरित किया जाता है। इस आयोजन पूजा शर्मा, सरोज सिंह, गीता प्रजापति, मोना रॉय, सरला राय, प्रतिभा सिंह, पूनम कुशवाहा, उषा शर्मा, सोनिका शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, आशा विश्वकर्मा, शकीला परवीन, स्वाति श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने योगदान दिया।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply