अंबिकापुर,22 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। बतौली चौक के पास रविवार को बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए बतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बेटी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जाहिर अंसारी उम्र 40 वर्ष चैनपुर पलामू का रहने वाला था। वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी व बेटी के साथ बाइक से सीतापुर आया था। यहां से तीनों रविवार को वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बतौली चौक के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए बतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान जाहिर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बेटी का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur