अंबिकापुर,15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस टीम ने 40 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन जप्त करके आरोपी के विरूद्ध एनडी पीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से प्रति बंधित नशीला इंजेक्शन व मोटरसाइकिल जप्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सविलाल जायसवाल निवासी ठनगनपारा अपने घर के पास मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री के लिए ग्राहक के तलाश में लगा है। सूचना पर पुलिस टीम संदेही सविलाल जायसवाल 32 वर्ष, निवासी गजाधरपुर सूरजपुर, हालमुकाम ठनगनपारा अंबिकापुर को घेराबंदी करके पकड़ी। तलाशी लेने पर उसके पास 40 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन मिला, इसकी कुल कीमत 16 हजार रुपये है। आरोपी को धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस धारा 41 (ए) सीआरपीसी के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला आरक्षक शांति, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur