अंबिकापुर,15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।शहर के शंकरघाट पुलिया के पास रविवार की देर रात कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार युवक घायल अवस्था में पूरी रात वाहन में ही पड़ा रहा। इधर परिजन युवक को घर नहीं पहुंचने पर पूरी रात परेशान रहे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मणिदीप जायसवाल पिता सतानंद जायसवाल उम्र 40 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों का रहने वाला था। वह बरियों में जनरल स्टोर चलाता था। रविवार को व्यवसायिक कार्य से अंबिकापुर आया था। यहां से देर रात को कार क्रमांक सीजी 15 डी डल्यू 2151 से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में शंकरघाट स्थित पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। व्यवसायी पूरी रात घायल अवस्था में कार में ही पड़ा रहा। इधर उसे घर नहीं पहुंचने पर परिजन पूरी रात परेशान रहे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को कार से बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur