अंबिकापुर, 15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बकालो में सोमवार की रात को ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा युवक भर्ती है। वहीं तीसरे युवक को मामूली चोट होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया है।
गौरव केरकेट्टा पिता अनिल केरकेट्टा उम्र 22 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बकालो का रहने वाला था। वह रविवार की रात को अपने चचेरा भाई गोलू व पड़ोसी अनिष के साथ बाइक से जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खाला जा रहा था। रास्ते में बकालो में ही ऑटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोलू का इलाज चल रहा है। जबकि अनिष को मामूली चोट होने के कारण चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur