
अंबिकापुर,15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।चैत्र नवरात के छठवें दिन श्रीराम सेना द्वारा रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। शोभायात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में कालीहांड़ी कटप्पा उड़ीसा, काली माई झांकी गुजरा, मोनू एंड टीम अंबिकापुर, महाबली हनुमान जी मेरठ की झांकी आकर्षक का केन्द्र रहा।
चैत्र नवरात्र पर भी लोगों में खास उल्लास देखा जा राहा है। देवी मंदिरों में प्रति दिन दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरा शहर भागवामय हो गया है। पूरे शहर में भागवा झंडा से पटा पड़ा है। वहीं चैत्र नवरात के छठवें दिन श्रीराम सेना द्वारा सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से शाम को निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। यहां करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लोग जश्र मनाते नजर आए। लोग जयश्री राम के जयकारें लगा रहे थे।
लोग सफेद लिवास व कंधे पर भागवा गमछा के साथ जमकर जयकारे लगाते हुए नाच रहे थे। इसके बाद शोभायात्रा धीरे-धीरे देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। महामाया मंदिर पहुंची और यहां आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितण होने के साथ ही शोभायात्रा समाप्त हुई। शोभायात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
विभिन्न संगठनों ने
जगह-जगह किया स्वागत
नवारात्र के छठे दिन जय श्रीराम सेना द्वारा दुर्गा मंदिर से झांकी शाम को करीब 5.30 बजे निकली। जो गांधी चौक, घड़ी चौक, सदर रोड, महामाया चौक होते हुए महामाया मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते में विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा ठंडा पानी व अन्य पेयपदार्थों की व्यवस्था की गई थी।
रथ पर सवार थे राम,
लक्ष्मण व सीता
शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी के साथ कलाहांडी कटप्पा ओडि़शा,काली माई झांकी गुजरात, मोनू एंड टीम अंबिकापुर, महाबली हनुमान जी मेरठ, भगवान शंकर-माता पार्वती की झांकी बनारस, राधा कृष्ण नृत्य झांकी रायपुर,महाकाल डमरू वादन उज्जैन व धुमाल एवं ढोल भाटापारा द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई थी। जो आकर्षक का केन्द्र रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur