दुधमुंही बच्ची सहित तीन घायल

अंबिकापुर,14 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में एक दंपति अपने घर से लगे जंगल में महुआ बीनने के लिए तीरपाल लगाकर सोया था। रविवार की अहले सुबह तीरपाल के नीचे सो रहे दंपति व 8 माह की दुधमुंही बच्ची पर हाथी ने हमला कर दिया। बच्ची व उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
जानकारी के अनुसार दुर्गा गोंड़ उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का रहने वाला है। वह महुआ बीनने के लिए अपने घर के पास स्थित महुआ पेड़ से लगे तीरपाल लगाकर झोपड़ी बनाया था। उसी झोपड़ी के नीचे शनिवार की रात को पत्नी हारमती, 8 माह के दुधमुंही बच्ची अंजना व 4 साल का बेटा शिवशंकर के साथा सोया था। रविवार की देर रात करीब 3 बजे झोपड़ी के पास अचानक एक हाथी आ गया। हाथी को देखकर सभी डर गए। भागने की कोशिश कर रहे थे तब तक मां के गोद चिपकी दुधमुंही बच्ची अंजना रोने लगी। इस दौरान हाथी ने सभी पर हमला कर दिया। हाथी द्वारा सूड़ से उठाकर पटके जाने से हारमती व उसकी दुधमुंही बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं दुर्गा व शिवशंकर को मामूली चोट आई है। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से उदयपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। दुधमुंही बच्ची व उसकी मां को गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां दुधमुंही बच्ची को बच्चा आईसीयू में भर्ती कराया गया है। क्यों कि इसे अंदरूनी चोट आई है। वहीं उसकी मां हारमती को सिने में गंभीर चोट है। दो हाथी का दल विगत एक सप्ताह से उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। दोनों हाथी एक साथ थे परंतु विगत दो दिन से दोनों हाथी अलग-अलग होकर विपरीत दिशाओं में चले गए हैं। एक हाथी लखनपुर वन परिक्षेत्र की ओर गया है तो दूसरा फतेहपुर की ओर से होते हुए तारा प्रेमनगर के जंगल की ओर रवाना हुआ है। घटना से क्षेत्र में हडक¸ंप मचा हुआ है। वन अमला द्वारा ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है परंतु समझाइश को न मानना लोगों पर भारी पड़ रहा है। हाथियों के हमले से घायल दुर्गा के परिवार को भी जंगल में हाथी विचरण की सूचना दी गई थी परंतु इन लोगों ने समझाइश को नहीं माना और हाथी के हमले के हादसे का शिकार हो गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur