लखनपुर, 11 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।11 अप्रैल दिन गुरुवार को देश में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार है। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में हर्षोउल्लास व धूमधाम के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह 9 बजे लखनपुर वार्ड क्रमांक 6 स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। लखनपुर जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मौलाना अमरीरुद्दीन कादरी ने ईदगाह में समुदाय के लोगो को ईद की नमाज अदा कराई गई। और देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। इसके बाद सलाम पढ़ कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गौरतलब है की इस्लाम धर्म को मानने वाले माह ए रमजान में रोजा रखते हैं। पूरे एक महीने रोजा रखने के बाद चांद का दीदार कर ईद त्यौहार की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि पहले अरब देशों में ईद के चांद का दीदार होता है। अरब देशों में ईद मनाने के एक दिन बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है।ईद को भाईचारे का पर्व माना जाता है। ईद के दिन मुस्लिम समाज के लोग ईद में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी जाती हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। वहीं ईद के दिन घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें मीठी सेवई खासतौर से बनाई जाती है। वहीं ईद के दिन नए कपड़े पहनने की भी परंपरा है। ईद के दिन अपने से छोटे लोगों को ईदी देने का भी रिवाज है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur