अंबिकापुर,09 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। भटगांव के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की 14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अजिरमा स्थित राघवपुरी वृद्धा आश्रम में किया गया। सर्वप्रथम स्व. रविशंकर त्रिपाठी के छायाचित्र पर शहर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की। साथ ही बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग के रूप में 11-11 सौ नगद राशि भी भेंट किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि रवि भैया का असमय निधन अंबिकापुर शहर ही नहीं पूरे सरगुजा के लिए अपूरणीय क्षति है। जब तक वह हम सबके साथ रहे हमेशा सरगुजा के विकास और भलाई के लिए काम किए। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने स्व. त्रिपाठी की यादों को संजोया और आपस में बातें कर उन्हें याद करते देखे गए। सभा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, मेजर अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल, पार्षद आलोक दुबे, अखिलेश सोनी, अंबिकेश केसरी, विवेक दुबे, विनोद चौहान, राजकुमार बंसल, मधुसूदन शुक्ला, हरविंदर सिंह, चंद्र शेखर तिवारी, विजय गुप्ता, प्रयाग साहू, वीरेंद्र बघेल, शैलू सिंह, मुकेश तिवारी, रिंकू वर्मा, विश्वविजय सिंह तोमर, विनायक पांडे, हर्ष जायसवाल, रश्मि जायसवाल, श्वेता गुप्ता, मंजूषा भगत, अंजू बख्सी सहित समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विद्यानंद मिश्रा, राजेश कश्यप, आकाश गुप्ता, दुधनाथ गोस्वामी, विकास जायसवाल एवं शहर के अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur