Breaking News

अंबिकापुर,@शहर में दो सांपों के मिलन का दुर्लभ नजारा देखने उमड़े लोग

Share

अंबिकापुर,08 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। शहर के गेहूं बाड़ी फुलवारी मार्ग के किनारे झाडिय़ों में सोमवार को दो सांपों का मिलन देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसा कहा जाता है कि दो सांपों का मिलन दुर्लभ पल होता है, जो आसानी से देखने को नहीं मिलता। जानकारों के मुताबिक सांपों का मीटिंग पीरियड अप्रैल माह ही होता है। सांपों का मिलन ऐसे स्थान पर होता है जो हलचल से दूर शांत होता है। सांप ठंड के मौसम में अधिक समय तक जमीन के अंदर बिल में रहना पसंद करते हैं , और गर्मी आने पर बाहर आ जाते हैं। अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड के आगे फुलवारी मार्ग के ठीक बगल में सांपों के मिलन का दुर्लभ नजारा देखने को मिला। इस दृश्य को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply