अंबिकापुर,07 अप्रैल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी त्वरित एवं तेजी से की जा रही है। पुलिस की सख्त कार्यवाही से निश्चित् रूप से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 06/04/2024 को पीडि़ता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि गणेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी समलाया मंदिर के पास अम्बिकापुर के द्वारा पीडि़ता से शादी का झांसा देकर दिनांक 01/08/2023 से 28/03/2024 के मध्य लगातार दुष्कर्म किया गया, जिससे पीडि़ता गर्भवती हो गई। अब आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया। और घटना के बारे में किसी अन्य को बताने पर पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता से मारपीट किया गया है। जिस पर सदर धारा 376(2)(ढ), 506, 323 भादसं का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामला पंजीबद्व उपरांत पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आरोपी का पता-तलाश कर मामले के आरोपी गणेश यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी समलाया मंदिर के पास अम्बिकापुर को तत्काल वैधानिक/गिरफ्तार कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
उक्त मामले की कार्यवाही में उपनिरीक्षक रम्भा साहू, सउनि कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक धनेश्वर पैंकरा महिला आरक्षक पूनम पैंकरा इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur