शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
– संवाददाता –
अंबिकापुर,07 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को संदेहास्पद स्थिति में बंदी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव देकर जेल प्रशासन पर बंदी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि वह बीमार नहीं था। फिर भी उसका इलाल क्यों कराया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार जगप पाल राजवाड़े पिता लक्ष्मण राजवाड़े उम्र 42 वर्ष ग्राम कंदरई थाना सन्ना का रहने वाला था। विगत कुछ दिन पूर्व आबकारी एक्ट के मामले में उसे स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जशपुर जेल दाखिल किया गया था। 5 अपै्रल को बितयत खराब होने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे केन्द्रीय जेल शिफ्ट किया गया था। केन्न्द्रीय जेल अंबिकापुर द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
सूचना पर अंबिकापुर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी फूलमती ने आरोप लगा है कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों में व शरीर में चोट के निशान हैं। उसके पति को कोई बीमारी नही थी, फिर अस्पताल में किस चीज का इलाज चल रहा था। पति के बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur