- संवाददाता –
अंबिकापुर, 07 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। घने बादल के साथ पूरे दिन बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव आने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत जरूर ली है पर किसानों को फसल की चिंता सता रही है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि अगले 48 घंटे के अंदर जगह-जगह तेज हवा के बारिश व ओले गिरने की संभावना बनी हुई है।
उार भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका प्रभाव उारी छाीसगढ़ में देखी जा रही है। विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार की सुबह से ही सरगुजा संभाग में बादल छाए रहे और पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली हे। मौसम में बदलाव के कारण तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सात एवं आठ अप्रैल को बारिश होने का अनुमान लगाया था। शनिवार पूरे दिन तेज धूप रही। अप्रैल के शुरूआत से ही तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच गया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक स्थिर रहा। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव सरगुजा संभाग में बनी हुई है। सोमवार को भी खराब मौसम से राहत की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम साफ होते ही तापमान में भारी वृद्धि की संभावना है। अपै्रल महीने में तापमान काफी बढ़ेगा और भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बेमौसम बारिश की वजह से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। बारिश के कारण सçजयों, तिलहन व दलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अपै्रल महीने में गेहूं, चना, मसूर, अरहर की फसल पूरी तरह पक कर तैयार रहते हैं। बारिश के कारण पके फसल को नुकसान पहुेंचेगा। वहीं आम, लीची के फसल बारिश में खराब हो जाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur