Breaking News

अम्बिकापु@रकीटनाशक सेवन कर युवती ने दी जान

Share

अम्बिकापुर,06 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के सन्ना निवासी एक किशोरी ने अज्ञात कारण से 1 अप्रैल को कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कविता पिता देवकुमार उम्र 17 वर्ष जशपुर जिले के सन्ना की रहने वाली थी। वह 1 अपै्रल को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply