Breaking News

अंबिकापुर,@सर्पदंश से पीडि़त युवक की झाड़-फूंक कराने के चक्कर में चली गई जान

Share


अंबिकापुर,05 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम बोंगा में 3 अपै्रल की रात को एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। वह 16 वर्षीय चचेरे भाई के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। इस दौरान उसके दाहिने हाथ के अंगूठा में सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज कराने के बजाए गांव में ही सरपंच बैगा से झाडफ़ूंक कराते रहे। तब तब ज्यादा समय बीत गया। उसे आनन फानन में इलाज के लिए रेवटी अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला। वाड्रफनगर अस्पताल के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।यहां इलाज के दौरान 4 अपै्रल की दोपहर उसकी मौत हो गई।
राजकुमार पंडो पिता बुधराम पंडो उम्र 22 वर्ष बलरामपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम बोंगा का रहने वाला था। वह 3 अपै्रल की रात को खाना खाकर अपने चचेरे भाई 16 वर्षीय दिलेश्वर के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोया था। तभी देर रात को उसके दाहिने हाथ के अंगूठा में कुछ काटने का एहसास हुआ। वह उठकर देखा तो सांप था जो पास के ही रखे लकड़ी के पटरों के अंदर घूस गया। सांप काटे जाने की जानकारी सुबह 5 बजे परिजन को दी। परिजन उसे इलाज कराने के बजाए गांव के सरपंच जो कि बैगा का भी काम करता है। उससे झाडफ़ूंक करवाने लगे। इस दौरान लगभग झाड़-फूंक में एक से डेढ़ घंटा बिलंब हो गया। झाड़-फूंक से ठीक नहीं होने पर परिजन उसे इलाज के लिए बाइक से रेवटी अस्पताल लेकर पहुंचे पर अस्पताल बंद पाया गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 4 अपै्रल की दोपहर में उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply