अंबिकापुर,05 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। नाबालिग लडक¸ी से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका शिवपुर पत्थलगांव निवासी विशाल नटराज से जान-पहचान हुई थी। 9 मार्च की दोपहर 3 बजे लगभग पीडि़ता थाना सीतापुर क्षेत्रान्तर्गत घर में अकेली थी,कि उसी दरम्यान आरोपी विशाल नटराज द्वारा मौका पाकर पीडि़ता के साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। आमजनों से शर्म एवं बदनामी के कारण पीडि़ता द्वारा विलंब से रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। जिस पर से सदर धारा 450,376 भादसं एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। मामले में प्रकरण पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पत्थलगांव के पुलिस स्टॉफ की मदद से आरोपी विशाल नटराज उम्र 20 वर्ष, निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. को उसके निवास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur