Breaking News

प्रतापपुर,@प्रतापपुर वन विभाग के घोर लापरवाही

Share


हाथियों के वजह से जा रही है निरंतर जान माल
प्रतापपुर,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। वन परिक्षेत्र प्रतापपुर, सर्किल – धरमपुर के ग्राम बगड़ा के जावाखाड़,पीपरडाँड़ में 3 हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने दो घरों को तोड़ते हुए फसलों को भी नुकसान कर दिया हैं। तथा हाथी के उत्पात से ग्रामीण सहमे हुए हैं। हाँथी चारों ओर फैल कर विचरण कर रहे है। वही वन विभाग की भी घोर लापरवाही सामने आ रही है शासन प्रशासन से कई तरह की सहायता मिलने के बाद भी वन विभाग के रेंजर हाथी पर वह हाथी के उत्पादन पर काबू नहीं कर पा रहे हैं जब हाथी गांव में आता है तब पूरी रात ग्रामीण हाथी को भगाने के लिए तत्पर रहते हैं मगर वन विभाग की टीम सिर्फ खानापूर्तिकर हाथी को भगाने का दावा करते हैं जिसके वजह से लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। प्रतापपुर में सबसे अधिक हाथियों का उत्पाद और वन विभाग की लापरवाही देखी जा रही है। हाथियों से जितना मौत प्रतापपुर विकासखंड में हुआ होगा उतना तो पूरा छाीसगढ़ में कहीं नहीं हुआ होगा और जितने हाथी प्रतापपुर क्षेत्र में मरे होंगे उतना पूरा छाीसगढ़ में नहीं मारा होगा। जो वन विभाग के घोर लापरवाही को और शासन प्रशासन प्रशासन से मिलने वाले पैसा के दुरुपयोग को दर्शाता है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply