Breaking News

मनेन्द्रगढ़@क्या कांग्रेस विधायक के तर्ज पर भाजपा विधायक भी बांट रहे अपना स्वेच्छानुदान राशि?

Share

–रवि सिंह –
मनेन्द्रगढ़,04 अप्रैल 2024 (घटती-घटना)। क्या भरतपुर सोनहत विधानसभा में स्वेच्छानुदान की राशि को रेवड़ी जैसे बांटने का जैसे चोली दामन का रिश्ता बन गया है? विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक गुलाब कमरो के स्वेच्छानुदान राशि का विधायक रेणुका सिंह ने पर्चा बंटवाया और गैर जरूरतमंद व कांग्रेसी व निजी कर्मियों को स्वेच्छानुदान राशि देने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो घिर गए और चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वही स्वेच्छानुदान राशि भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के गले की फांस बन गई है। विधायक ने गैर जरूरतमंद लोगों, भाजपा पदाधिकारी, ड्राइवर व निजी स्टाफ को स्वेच्छानुदान की राशि रेवड़ी की तरह बांट दी है।
ड्राइवर व निजी स्टाफ को स्वेच्छानुदान
भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं,अपने करीबियों व समर्थकों के साथ ही अपने वाहन चालक पंकज सोनी की पत्नी आरती सिंह के नाम स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता के तौर पर 10 हजार रुपये दिए है। वहीं रेणुका सिंह के राजधानी रायपुर स्थित देवेंद्र नगर बंगले में कार्यरत जय प्रकाश देवांगन को भी स्वरोजगार हेतु 10 हजार रुपए दिए है। इसके अलावा विधायक रेणुका सिंह के साथ अक्सर देखे जाने वाले व विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रवेश करने वाले भगवान दास के भाई नागेंद्र दास को भी स्वेच्छानुदान निधि की 10 हजार रुपये की राशि दी गई है।
भाजपा कार्यालय प्रभारी को भी स्वेच्छानुदान
विधायक ने नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के भाजपा जिला कार्यालय में कार्यालय प्रभारी के पद पर पदस्थ लालपुर निवासी प्रदीप कुमार वर्मा को ईलाज के नाम पर 10 हजार रुपये दिए है। प्रदीप वर्मा नागपुर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री भी रह चुके है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के भाई साहिल सिंह को ईलाज हेतु 10 हजार रुपये व भाजपा नेत्री समा खान को पिता के ईलाज हेतु 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
दूसरे विधानसभा क्षेत्र के लोगो को स्वेच्छानुदान
रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत विधानसभा से विधायक है। रेणुका सिंह ने स्वेच्छानुदान भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अलावा दूसरे विधानसभा क्षेत्र के लोगो को भी स्वेच्छानुदान दिया है। सूरजपुर नगरपालिका के पूर्व पार्षद लक्ष्मण कसेरा को 10 हजार के अलावा उन्होंने सूरजपुर के भाजपा नेता विशाल गुप्ता को भी 10 हजार का स्वेच्छानुदान दिया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के अन्य लोगो को भी विधायक ने स्वेच्छानुदान के तौर पर 10 हजार रुपये दिए है। सभी विधायक रेणुका सिंह के करीबी है।
पेयजल के लिए स्वेच्छानुदान
मोदी सरकार देशभर के जल जीवन मिशन योजना चला रही है। जिसके तहत सभी हर घर मे पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। छाीसगढ़ में भी यह योजना लागू है। इसके बावजूद भी विधायक ने पेयजल के लिए 25 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान दिया है। विधायक रेणुका सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर सरभोका के प्राचार्य मोतीलाल को पेयजल की सुविधा के लिए 25 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान दिया है। अपने ड्राइवर, निजी कर्मचारी, भाजपा नेता, भाजपा कार्यालय प्रभारी के अलावा अपने करीबियों को विधायक ने स्वेच्छानुदान बांटा है।
जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपना काम धाम छोड़कर मेरा साथ दिया उन्हें मैंने अनुदान राशि दिया
रेणुका सिंह विधायक ने कहा विधानसभा चुनाव के वक्त सब अपना काम धाम और घर परिवार छोड़कर चुनाव में लगे थे। इसलिए मैंने उन्हें स्वेच्छानुदान दिया है।
क्या स्वेच्छानुदान विधानसभा जितवाने के लिए है?
पूर्व विधायक कमरो क्या कहा स्वेच्छानुदान की राशि को रेवड़ी की तरह अपने कार्यकर्ताओं और निजी स्टाफ को बांटने के मामले में पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि दूसरे की पर्ची बांटने वाले आज खुद अपने चहेतों और निजी स्टाफ को स्वेच्छानुदान की राशि रेवड़ी की तरह बांट रहे हैं, बड़े बड़े वादे करके और दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर साा में आने वाले लोग खुद भ्रष्टाचार में लग गए, क्या इस तरह राशि बांट कर वर्तमान विधायक अपने सभी कार्यकर्ताओं आम जनता और जरूरत मन्दो के साथ न्याय कर रही हैं ये बड़ा सवाल है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply