Breaking News

सुरजपुर@अवैध तरीके से पैसा दुगना करने वाला व ठगी का रास्ता इख्तियार करने वाला फेक उल्लाह की होगी आलीशान शादी…खर्च होंगी मोटी रकम…?

Share

ओंकार पाण्डेय –
सुरजपुर,04 अप्रैल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में एक आलीशान शादी समारोह का आयोजन होने वाला है जिसकी चर्चा कार्ड बांटने से लेकर शादी होने तक जारी रहेगी,शादी की चर्चा भी इसलिए हैं क्योंकि शादी में जो पैसे खर्च हो रहे हैं वह लोगों से लिए हुए पैसे माने जा सकते हैं, जिसकी शादी हो रही है वह अवैध तरीके से पैसा कमा कर लोगों को गुमराह करके पैसा दुगना देने को लेकर इस समय सुर्खियों में…उसे अभी तक इस बात का विश्वास और संतोष है कि उसके खिलाफ अभी तक किसी ने शिकायत नहीं किया है पर यह शिकायत कब तक नहीं होगी या फिर वह शिकायत से कब तक बचा रहने वाला है, यह सब आगे आने वाले समय में पता चलेगा,वैसे सूत्रों का यह भी मानना है की उसकी तीन शिकायतें हो चुकी है,अंदर खाने में शिकायतों की जांच चल रही है आगे क्या कार्रवाई होगी यह भी समय की बात है पर वही इस मामले में जानकारों का कहना है की कार्यवाही आज नहीं तो कल होगी पर यदि पुलिस के अलावा स्वतंत्र एजेंसियां इस पर जांच करेंगे तो खुलासा ज्यादा बड़ा हो सकता है। स्वतंत्र जांच एजेंसियां ही ऐसी हैं जो बड़े स्तर पर जांच कर सकते हैं और सभी पहलुओं को सबके सामने रख सकते हैं अभी तक जैसा होता आ रहा है लोगों को ज्यादा उम्मीद केंद्रीय एजेंसी पर है या फिर एंटी करप्शन यूरो पर। फिलहाल जो अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहा है उसकी आलीशान शादी समारोह के चर्चे खूब है, क्योंकि शादी में होने वाले खर्च का अनुमान 25 से 30 लाख लगाया जा रहा है दो-दो जगह दो-दो जिले में शादी के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं, एक जगह अंबिकापुर तय है जहां पर कार्यक्रम के भोजन का मीनू ही इतना लंबा-चौड़ा हैं कि वहां का खर्च इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, वही दूसरा कार्यक्रम उसी के दूसरे दिन सूरजपुर जिले में रखा जाएगा जिसमें वह लोग आमंत्रित हैं जो शाकाहारी हैं, वही खास लोगों के लिए जो व्यवस्था है वह 15 तारीख को अंबिकापुर में की गई है जहां पर हर तरीके की व्यवस्था है अब जैसी व्यवस्था है उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह व्यवस्था करोड़ों खर्च होने के बाद ही उपलध हो सकती है, एक पक्ष इतना मजबूत नहीं है कि इतनी बड़ी व्यवस्था कर सकता है लेकिन एक पक्ष दमदार है और व्यवस्था उसी की तरफ से ही किया जा रहा है ऐसा सूत्रों का मानना है पर सवाल यह भी है कि इतना आलीशान शादी में खर्च होने वाले पैसे किस तरह से कमाए गए हैं? शादी समारोह में लोगों के मेहनत और उनकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई खर्च होने वही है और यह राशि वह खर्च करने वाला है जिसने राशि लोगों से दुगना कर देने के लिए ली हुई है। माना जा रहा है की शादी के बाद यह अन्य चिटफंड कंपनियों की तरह अपनी दुकान बंद कर फरार हो जायेगा और फिर लोगों का पैसा डूब जाएगा और फिर लोगों को समझ में आएगा की उन्हे जल्द अमीर बनाने का झांसा देने वाला खुद की शानो शौकत जमाना चाहता था और जो जैसे ही जमा वह फरार हो गया। वैसे पूरे मामले में स्थानीय साथ ही जिले की पुलिस अन्य जांच एजेंसियां और सतर्कता विभाग भी बाद में सवालों के घेरे में होगें क्योंकि चंद पैसों के लालच में सभी ने अपनी आंख बंद कर रखी है और जिसके कारण लोगों को चिटफंड वाला लूट रहा है धीरे-धीरे।
अवैध तरीके से पैसा कमाने वाला अपने आप को बचाने के लिए तमाम तरीके अपना रहा है?
अवैध चिटफंड कारोबारी अब अपने कारोबार को लेकर चिंतित है वहीं वह अपने बचाव के लिए भी प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है की खबर प्रकाशन से उसके व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है और लोगों ने पैसा लगाना बंद किया है कम किया है लालच,अब ऐसे में वह उनका पैसा समय पर नहीं लौटा पा रहा है जिनका पैसा दुगना करके लौटने का समय आ गया है। वह जान चुका है की उसका व्यवसाय अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है इसलिए वह अब अपने बचाव का प्रयास अभी से करता नजर आ रहा है।
खुद अवैध और गैर कानूनी
काम की कमाई कर धन अर्जित करने वाला अब लगा रहा है अवैध वसूली और धमकी देने का पत्रकार पर आरोप
चिटफंड जैसे अवैध कारोबार और गैर कानूनी कारोबार का संचालन करने वाला अब पत्रकार पर अवैध मांग और खुद को धमकी देने का आरोप लगा रहा है। चिटफंड कारोबार कितना गैर कानूनी है किस तरह वह लोगों की जीवन भर की कमाई को लालच देकर डूबा देता है यह पहले भी प्रदेश सहित क्षेत्र में देखने को मिला है। चिटफंड और न जाने कितने गैर कानूनी काम करके आज धन्ना सेठ बने व्यक्ति की यह अकड़ और इस तरह का उसका पत्रकार पर आरोप लगाया जाना बताता है की पत्रकार के खबर प्रकाशन से उसके अवैध कारोबार की पोल खुल रही है जिससे वह काफी परेशान है और जिसके कारण अब वह सच लिखने वाले पत्रकार को परेशान करना चाह रहा है?
क्या फेक उल्लाह के आलीशान शादी के साक्षी बनेंगे…नेता व संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी?
वैसे अब एकबात तय हो चुकी है की फेक उल्ला की आलीशान दावत का मजा पुलिस और संरक्षण देने वाले नेता जरूर उठाएगें। फेक उल्ला ने इसीलिए अपनी शादी को भव्य बनाने का प्रयास किया है लाखों करोड़ो का खर्च वह करने जा रहे हैं क्योंकि उन्हे अपने संरक्षण देने वाले आकाओं को खुश करना है जो दावत में पहुचेंगे। वैसे उनकी दावत में पहुंचने वाले दावत कबूल कर यह साबित करेंगे की वह अवैध कारोबार को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।
एक बार फिर खबर प्रकाशन के बाद पत्रकार की शिकायत ने बता दिया कि घटती-घटना के पत्रकार सच्ची व जनहित की पत्रकारिता करते हैं…
खबर प्रकाशन के बाद वह भी सच्ची खबर के प्रकाशन के बाद फिर एकबार घटती-घटना के पत्रकार की शिकायत हुई है वह भी झूठ पर आधारित शिकायत, शिकायत करने वाला अवैध कारोबारी है जिसने आरोप लगाया है पत्रकार पर की वह अवैध मांग कर रहा है उससे। इस तरह के आरोप के बाद यह तय हो गया की घटती घटना सच्ची और जन हितकारी पत्रकारिता करती है और उसके पत्रकार निष्पक्ष कलम के सिपाही है। वैसे खबर प्रकाशन के बाद ही घटती घटना के पत्रकार पर आरोप लगते हैं अवैध उगाही और धमकी के, उसके पहले आरोप लगते तब लगता अवैध कोई मांग हुई होगी।
अवैध तरीके से पैसा दुगना करने वाले के खिलाफ नहीं कोई शिकायत…ठगी का रास्ता इख्तियार करने वाला कर रहा पत्रकार की शिकायत और अपने आप को बता रहा पाक-साफ
चिटफंड या कहें अवैध कारोबार के सहारे लोगों का पैसा दुगना करने का झांसा देने वाले के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नही हो पा रही है वहीं अब उसका मनोबल इतना बढ़ चुका है की वह पत्रकार की शिकायत कर रहा है। खुद अवैध और गैर कानूनी काम करने वाले का मनोबल कितना ऊंचा है व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों को प्रभाव और लालच में लेकर यह सोचने वाली बात है। अब अवैध कारोबारी खुद को पाक-साफ साबित करना चाह रहा है। वैसे वह शिकायत कर रहा है की उससे अवैध मांग की जा रही है,अब यदि वह खुद कह रहा है की उससे अवैध मांग की जा रही है तो सबसे पहले उसके ही व्यवसाय की जांच जरूरी हो जाति है की आखिर क्या ऐसा व्यवसाय है उसका जिसके लिए उससे अवैध मांग की जा सकती है? वैसे वह खुद ही यह जता रहा है अपना भय सामने रखकर की वह गलत काम अवैध कारोबार कर रहा है जिसको लेकर प्रकाशित समाचार से उसे दिक्कत परेशानी हो रही है उसका अवैध कारोबार प्रभावित हो रहा है?
अवैध पैसा कमाने वाला अभी तक पुलिस व राजनेता की संरक्षण की वजह से बचा हुआ,वरना कानून की जद में आने में नहीं लगेगा समय
अवैध पैसा कमाने वाला लोगों को उनका पैसा दुगना करने का लालच देने वाला राजनेताओं सहित पुलिस की संरक्षण की वजह से अभी तक कानून की जद में आने से बचा हुआ है। कांग्रेस शासनकाल में कांग्रेस नेताओं का करीबी साथ ही भाजपा शासनकाल में भाजपा नेताओं और मंत्री का करीबी बनकर यह लोगों को लगातार चुना लगाने का काम कर रहा है। इस अवैध चिटफंड कंपनी जैसे व्यवसाय के संचालक को राजनेताओं सहित पुलिस का संरक्षण इस तरह प्राप्त है की यह लगातार लोगों को खुलेआम लूट रहा है उनकी जीवन भर की कमाई को लालच देकर छीन रहा है वहीं अवैध कारोबारी के ऊपर इस मामले को लेकर कोई भी कार्यवाही करने की बजाए उससे आर्थिक लाभ लेकर उसे संरक्षण प्रदान करने का ही काम जिम्मेदार कर रहे हैं। अवैध चिटफंड कारोबारी का मनोबल संरक्षण की वजह से इस कदर बढ़ गया है की वह अब अपने अवैध कारोबार के मामले में किसी भी शिकायत या अवरोध को लेकर वह इतना सीनाजोरी करता है की वह अवैध कारोबार में अवरोध लगाने वाले की ही शिकायत करता है। अवैध कारोबारी जल्द ही सभी का पैसा लेकर रफूचक्कर होगा ऐसा कोरिया जिले में कई वर्षों पूर्व देखा जा चुका है और जैसे ही वह रफूचक्कर होगा लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई जीवन भर की कमाई के डूबने का एहसाह होगा तब राजनेता और पुलिस जो फिलहाल संरक्षण प्रदान कर रहे हैं वह क्या जवाब देंगे लोगों को अपनी जिम्मेदारी को लेकर क्या समझाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को आर्थिक सहयोग भी कर चुका है अवैध तरीके से पैसे कमाने वाला
अवैध तरीके से चिटफंड का व्यवसाय संचालित करने वाला विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को आर्थिक सहायता कर चुका है, अब इसी कारण उसे राजनीतिक संरक्षण मिल पा रहा है जैसा बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अवैध चिटफंड कारोबारी ने सभी प्रत्याशियों को आर्थिक सहायता प्रदान किया था और इसी कारण वह निश्चिंत था की किसी के भी जीतने की स्थिति में वह निश्चिंत होकर अपना कारोबार संचालित कर सकेगा और उसे संरक्षण मिल भी रहा है। बताया यह भी जाता है की पूर्व की साा में वह काफी घुला मिला था और उसे ज्यादा संरक्षण मिल रहा था ऐसा उसका मानना था लेकिन जब साा परिवर्तन हुआ उसका भ्रम टूट गया उसे और अधिक संरक्षण मिलने लगा। अब वह निश्चिंत है जैसा बताया जा रहा है और इसके पीछे का उसका आत्मविश्वास केवल इतना है की वह प्रत्याशियों का आर्थिक सहयोगी रह चुका है।
आखिर अवैध तरीके से पैसे कमाने वाले की बढ़ती संपçा का राज कोई समझना क्यों नहीं चाह रहा?
अवैध चिटफंड कंपनी की तर्ज पर संचालित व्यवसाय और उसके संचालक की बढ़ती संपçा का राज आखिर जिम्मेदार क्यों नहीं समझना चाहते यह बड़ा प्रश्न है। अवैध चिटफंड कंपनी संचालक के व्यवसाय में क्या विदेशी ताकतों का कोई हिस्सा है जो उसे जल्द अमीर बनने में संपçा अर्जित करने में मदद कर रहे हैं या फिर लोगों के जीवन भर की उनकी गाढ़ी कमाई उसे अधिक संपçा अर्जित करने में मदद कर रही है। वैसे वह कैसे इतनी जल्दी इतनी संपçा अर्जित करता जा रहा है वह कैसे करोड़ों की संपçा का मालिक बन चुका है कैसे वह लोगों को महंगी गाड़ी महंगे उपहार प्रदान कर रहा है इसको लेकर कोई भी जानकारी जुटाने तैयार नही है।एक दिन जब सभी को चुना लगाकर यह फरार हो जायेगा तब जाकर जिम्मेदार पकड़ने का अभिनय करेंगे यह समाने देखने को मिलेगा।
सूरजपुर के जयनगर पुलिस थाने में पदस्थ
एक पुलिसकर्मी की सलाह पर चल रहा है अवैध पैसे कमाने वाला कारोबारी ?
अवैध चिटफंड कारोबारी सूरजपुर जिले के जयनगर पुलिस थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की सलाह पर अपना कारोबार संचालित कर रहा है वही पुलिसकर्मी उसे विभाग से संरक्षण दिलाने का भी काम करता है यह सूत्रों का कहना है। जयनगर पुलिस थाने मे पदस्थ पुलिसकर्मी का काम ही ऐसे लोगों को विभागीय संरक्षण दिलाना है जो अवैध कारोबार से जुड़े लोग रहते हैं। वैसे पुलिस विभाग की भी बड़ी कमी के रूप में इसे देखा जा सकता है। कुछ पूलीसकर्मियों की स्वार्थ सिद्धि पूरे विभाग को बदनाम करती है। अवैध कारोबारी के मामले में भी जयनगर का एक स्वार्थी पुलिसकर्मी पुलिस की छवि दागदार कर रहा है जैसा सूत्रों का दावा है। अब वरिष्ठ अधिकारी इसकी जांच करते हैं या जिले में अवैध कारोबार चिटफंड कारोबार को ही बढ़ावा देने संरक्षण देने का काम करते हैं यह देखने वाली बात होगी।
खबर उजागर करने वाले की शिकायत भी एक पुलिसकर्मी के सलाह पर की गई
जिले में चिटफंड जैसा एक अवैध कारोबार संचालित हो रहा है जहां लोगों को उनका पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनके जीवन भर की कमाई का पैसा जमा कराया जा रहा है जिसमे विदेशी कोई षड्यंत्र भी हो सकता है ऐसी आशंका के साथ पूरे मामले को निस्पक्षता के साथ उजागर करने वाले की शिकायत अवैध चिटफंड कारोबारी ने की है जैसा बताया जा रहा है। यह शिकायत भी एक पुलिसकर्मी के इशारे पर की गई है जो अवैध चिटफंड कारोबारी का सहयोगी है ऐसा बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी अवैध चिटफंड कारोबारी को जितना समझाता है वह उतना ही कदम बढ़ाता है और उसी पुलिसकर्मी की सहायता से पूरा अवैध व्यवसाय संचालित है ऐसा सूत्रों का दावा है।
खबर के बाद से अवैध तरीके से पैसे कमाने वाले से उगाही भी होनी शुरू
जबसे चिटफंड जैसे अवैध कारोबार को लेकर खबर का प्रकाशन जारी हुआ है तभी से वह उगाही से परेशान है यह भी बताया जा रहा है। अवैध चिटफंड कारोबारी को लगातार अब ऐसे लोगों को उगाही स्वरूप पैसा देना पड़ रहा है जो उसके व्यवसाय को प्रभावित कर सकते हैं। बताया जा रहा है की मीडिया मैनेजमेंट सहित अन्य मैनेजमेंट उसका अब आर्थिक रूप से महंगा हो गया है और अब कोई भी पहुंचकर उसके उगाही कर ले रहा है और अपना अवैध चिटफंड कारोबार संचालित करने वह यह उगाही बर्दास्त भी कर रहा है।
अवैध तरीके से धन अर्जन करने वाले के विरुद्ध होगी कार्यवाही या फिर मामले को उजागर करने वाले पत्रकार के विरुद्ध होगी कार्यवाही?
पूरे मामले में अब यह देखने वाली बात होगी की शिकायत पर क्या अवैध कारोबारी की पत्रकार के विरुद्ध वह भी उस पत्रकार के विरुद्ध कार्यवाही होगी जिसके द्वारा सच को उजागर किया गया जिसने चिटफंड कारोबार का सच लोगों के समाने लाया या फिर चिटफंड कारोबारी के विरुद्ध अवैध कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाही की हिम्मत जिम्मेदार दिखाएंगे। अब यह जिम्मेदार लोगों की कार्यवाही के बाद में समझ में आएगा की कार्यवाही सच के विरुद्ध होगा या झूठ और अपराध के विरुद्ध। वैसे आज के युग में सत्य के विरुद्ध ही कार्यवाही होती नजर आई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply