Breaking News

प्रतापपुर,@कुएं में पानी भरने के दौरान इंडियन कोबरा नाग के दिखने से मच गई सनसनी

Share


प्रतापपुर,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पौड़ीमोड़ के चंद्रिका कुशवाहा के कुएं में पानी भरने के दौरान बड़े साइज का इंडियन कोबरा नाग के दिखने से सनसनी मच गई। तथा पानी भरने गए महिलाओं ने उक्त बिग साइज के सांप को देखकर गांव में कुतूहल का विषय हो गया। ज्ञात हो की चंद्रिका कुशवाहा के घर के कुएं में उक्त शाम को देखने पर सांप पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया तथा वह पानी से निकलने कई घंटा प्रयास करता रहा पर गहरा कुआं होने के कारण इंडियन कोबरा पानी से निकल नहीं पा रहा था जिसके कारण कुए के चारों तरफ वह तैरता रहा जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के मदद से कई घंटे के प्रयास के बाद सर्प को निकाल कर जंगल में छोड़ा गया बताया जा रहा है कि करीब यह सांप 7 से 8 फीट लंबा है तथा काफी जहरीला सांप माना जाता है इंडियन स्नेक में यह सांप किसी भी व्यक्ति को मौत के घाट सुलाने में सक्षम है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply