अंबिकापर, 04 अप्रैल 2024 (घटती-घटना)। वृंदावन हाउसिंग सोसायटी शंकर घाट के निवासियों के द्वारा सरगुजा कलेक्टर एवं डीएफओ से मुलाकात कर शंकर घाट वन भूमि,गोचर भूमि एवं नाले की जमीन में अवैध कजा को लेकर ज्ञापन सौंपा है महिलाओं के द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि टर्निंग प्वाइंट ढाबा के बाद जो भी शंकर घाट तक वन भूमि की जमीन है जो हाईवे से लगी हुई है उन सभी जमीनों को वन समिति के अध्यक्ष अजीत पांडे सदस्य राधे कुशवाह पप्पू ठाकुर एवं वन विभाग के अधिकारियों वनपाल कमलकांत तिवारी,वन संरक्षक बी सी पांडे,बीनू माझी के द्वारा मिली भगत कर करोड़ों की जमीन को बेचा गया है बांक नदी के नाले की जमीन पर लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है जिसमें अभी तक टोटल मिलाकर 30 से 40 घर बन चुके हैं जो कि अवैध नले की जमीन एवं वन भूमि एवं गोचर की भूमि में बनाया गया है शंकर मंदिर से पहले जितने भी गैराज एवं घर बने हैं वह सभी वन भूमि में है जिसको वन समिति के द्वारा और वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा करोड़ों रुपए की बेहद कीमती जमीन को बेचा गया है और पैसा का वसूल किया गया है ज्ञापन में महिलाओं के द्वारा यह भी कहा गया कि जो शंकर घाट से सूर्य मंदिर की तरफ जंगल की तरफ रास्ता गया हुआ है उसे रास्ते में आए दिन नशेडि़यों का जमावड़ा लगा रहता है एवं लोग वहां पर तरह-तरह के नशे करते हैं एवं नशे का कारोबार भी किया जाता है जिसमें की शराब गांजा अफीम ड्रग्स एवं जुआ इत्यादि समिति के द्वारा वन अधिकारियों के द्वारा मिली भगत कर करवाया जाता है और इसमें मोटी रकम लेकर समिति के लोगों के द्वारा पैसा कमाई की जाती है जिससे परेशान होकर महिलाओं ने जो भी अपने घर के सामने हैं वह वन भूमि में छेक कर कुछ पेड़ पौधे लगाकर वन की भी संरक्षण कर रहे थे और इन लोगों को भी भागने के उद्देश्य घेराव किया गया था लेकिन समिति के लोगों के द्वारा और वन अधिकार के द्वारा जाकर अतिक्रमण के नाम पर महिलाओं को धमकाया गया एवं अभद्र व्यवहार किया गया सुबह 7ः00 बजे वन अधिकारी मात्र दो लोगों के द्वारा एवं शंकर घाट के आप सामाजिक तत्व जीतने की 15 से 20 लोग थे सारे लोग नशे की हालत में जाकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया एवं गाली गुप्ता किया एवं उनका छेड़छाड़ किया और जब वन अधिकारियों को यह कहा गया कि आप लोग जहां पर पक्के का मकान बनाकर वन भूमि में निवास किया जा रहा है के ऊपर कार्यवाही कीजिए तो उनके कानों मैं सुनाई नहीं पड़ रहा था इसी प्रकार महिलाओं ने बताया कि बांक नदी के किनारे लगातार अवैध जमीन बेचकर बाहर प्रदेश के लोगों को बसाया जा रहा है एवं रोहिणी मुसलमान एवं बंगाली मुसलमान को भी बसाया जाने का प्रयास किया जा रहा है इसमें कई बार पूर्व कलेक्टर के द्वारा कजा हटाने का आदेश भी किया गया है लेकिन राजस्व विभाग के द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई ना कि निगम के द्वारा खाली करवाने का कोई कार्यवाही की गई है इस पर भी महिलाओं ने खाली करवाने के लिए निवेदन किया है कुछ लोगों को नगर निगम के अंदर वन अधिकार का पट्टा भी दिया गया है जो कि पट्टे को जमीन को कुछ अवैध तरीके से बेचा गया है इसकी भी जांच के लिए कलेक्टर से मांग की गई है कलेक्टर ने निवेदन स्वीकार किया है महिलाओं ने यह भी कहा है कि अगर 15 दिवस के अंदर कार्रवाई नहीं होता है तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाकर जांच करवाई जाएगी। ज्ञापन देते समय सपना सिन्हा,अर्चना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मुन्नी देवी, रवि गुप्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur