अंबिकापुर, 03 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। दादा-दादी के साथ अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा का प्रेम संबंध एक युवक से हो गया था। दोनों गोमनिय तरीके से विवाह कर लिए थे और अक्सर मिला जुला करते थे। इस बीच लडक¸ी गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक उससे रखने से इंकार कर दिया और जो करना है कर लो कह कर उसे भगा दिया था। घटना से क्षुध होकर पीडि़ताा ने 28 अक्टूबर 2021 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच व पीएम रिपोर्ट के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एक छात्रा अंबिकापुर अपने दादा-दादी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वर्ष 2020 से पूर्व से छात्रा का जान पहचान सरगंवा निवासी रोहित गाइन से थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों वर्ष 2020 में ही गोपनीए ढंग से शादी कर लिए थे। इसके बाद दोनों के परिजन में सहत थे। वर्ष 2021 में छात्रा गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी छात्रा ने अपने प्रेमी रोहित को दी। इसके बाद रोहित उसे रखने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि जो करना है कर लो मैं तुम्हे नहीं रखुंगा। इस घटना से क्षुध होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच करने में पुलिस को तीन साल लग गए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur