अंबिकापुर,02 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के जशपुर में 4 दोस्तों ने 3 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप किया। इनमें 2 लड़कियां सगी बहने हैं। लड़कियों को आरोपी घुमाने का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद बेहोश कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी सुनील अजगले (35), अभिषेक अजगले (22) और एक नाबालिग आपस में दोस्त हैं। तीन आरोपियों की लड़कियों से पहले से ही जान-पहचान थी। वे लड़कियों को अपनी कार में बैठाकर किलकिला मंदिर ले गए।
किलकिला मंदिर से कापू होते हुए वे लड़कियों को मैनपाट की ओर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने रास्ते
में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर लड़कियों को पिला दी। जब लड़कियां बेहोशी की हालत में आई तो आरोपी उन्हें मैनपाट के जंगल में ले गए और वहां रेप किया।
इसके बाद तीनों लड़कियों को आरोपी पत्थलगांव बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकले। वहां से एक लड़की ने अपने एक नाबालिग दोस्त को कॉल किया। उसे जानकारी देकर मदद मांगी। आरोप है कि नाबालिग दोस्त भी उस लड़की को अपने साथ जशपुर के मिलन लॉज में ले गया और वहां रेप किया।
काफ़ी देर इंतजार के बाद भी जब बहन नहीं लौटी तो दोनों लड़कियों ने घर वालो को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने पत्थलगांव पुलिस से मदद मांगी और लड़की की तलाश शुरू की। लॉज के कमरे में दोनों आपçाजनक हालत में मिले।
पीडि़त लड़कियां भी 15 से 17 साल की
स्ष्ठह्रक्क धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि 3 नाबालिग बच्चियां से उनके 3 दोस्तों ने रेप किया है। लड़कियां भी 15 से 17 साल की हैं। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 2 टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने सुनील अजगले, अभिषेक अजगले और दो नाबालिगों को पकड़ा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur