Breaking News

अंबिकापुर@44 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,02 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। धौरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में 44 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
धौरपुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राम चितरपुर टोंगरीपारा निवासी अर्जुन नागेश काफी दिनों से महुआ शराब का बिक्री व परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस 1 अपै्रल को छापेमारी कर उसके कजे से 40 लीटर महुआ शराब जत किया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन नागेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम चंगोरी मंदिरपारा निवासी रामवचन राम के कजे से 4 लीटर महुआ शराब जत कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply