अंबिकापुर, 20 मार्च 2024 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। सोमवार को बीकॉम अंतिम वर्ष की मैनेजमेंट उकाउंट की परीक्षा होनी थी। मैनेजमेंट अकाउंट की जगह दूसरा पेपर परीक्षा हॉल में पहुंच गया। इससे आनन फानन में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा अचानक रद्द करनी पड़ी।
विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम अंतिम की मैनेजमेंट अकाउंट की परीक्षा सोमवार को दोपहर तीन बजे से होनी थी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पेपर कॉलेजों को भेजा गया। परीक्षार्थियों को पेपर दिया गया तो पता चला की मैनेजमेंट अकाउंट की जगह किसी दूसरे विषय का पेपर पैकेट में है। जो कि उस विषय का परीक्षा पूर्व में ही हो चुका था। इसकी जानकारी लगने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा रद्द कर दिया गया। इस मामले में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शरद प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि टेकिनल प्रॉलम होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर के पैकेट में कोड गलत अंकित होने के कारण ऐसा हुआ है। यह गड़बड़ी विश्वविद्यालय या किसी प्रोफेसर द्वारा नहीं हुई है। प्रिंटिंग के दौरान ऐसा हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur