Breaking News

अम्बिकापुर,@चौपाटी में पिकअप वाहन की टक्कर से हुई मवेशी की मौत

Share


अम्बिकापुर, 31 मार्च 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर में इन दिनों शराबी वाहन चालकों में पुलिस का खौफ कम दिखाई दे रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से जहां जान माल की हानि हो रही है वहीं प्रतापपुर के स्थानीय हनुमान मंदिर के सामने चौपाटी के बीचो बीच तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो इस भीड़भाड़ वाले जगह में तेज रफ्तार पिकअप वाहन मवेशी को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होते हुए एक महिला व एक बच्चे को कुचलते कुचलते बचा. माहिला व बच्चे दूर जा गिरे. तेज रफ्तार वाहन चालक के ऊपर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस में तत्काल माहौल को शांत किया लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन सहित चौपाटी के बाहर तक लोगों की वाहनों बेतरतीब की लाइन खड़ी होती है जिसके वजह से घटना बढ़ जाती है। तथा चौपाटी के सामने भीड़ हो जाने के कारण वह मुख्य मार्ग होने की वजह से बड़ी घटना होते होते बची, यहां यह पशु का कुचलने का पहला मामला नहीं है इसी स्थान पर दर्जनों पशुओं की मौत वाहन की टक्कर से हो चुकी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply