अम्बिकापुर, 31 मार्च 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता दल ने 5 किलो गांजा के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आबकारी उडऩदस्ता 31 मार्च को मुखबिर से जानकारी मिली की लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम असकला निवासी बिमा यादव महिला अपने घर से गांजा का अवैध करोबार कर रही है। सूचना पर टीम उसके घर में दबिश दी। टीम को देखकर महिला गांजा लेकर घर के पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश करने लगी। जिसे टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला के कजे से कुल 5 किलो गांजा जत किया गया है। टीम ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया की एक हफ्ता पहले भी श्याम सुंदर मिश्रा को 3.0 किलो गांजा में जेल दाखिल किया गया था उसके पूर्व बलराम मिश्रा को भी 3.5 किलो गांजा में जेल दाखिल किया गया था।। नशीले पदार्थों के विरुद्ध उडऩदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur