Breaking News

अंबिकापुर,@जंगल में महुआ बीनने गई वृद्धा पर हाथी ने किया हमला,महिला पहुंची अस्पताल

Share


अंबिकापुर, 30 मार्च 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलिबा में शनिवार की सुबह हाथी ने वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्धा गांव के लगभग 8-10 महिलाओं के साथ महुआ बिनने गई थी। जहां इनका हाथियों से सामना हो गया। सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं वृद्धा को हाथी ने सूढ़ से उठाकर पटक दिया।
जानकारी के अनुसार बिफनी राजवाड़े पति मिठू राम राजवाड़े उम्र 68 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा माझापारा का रहने वाली है। वह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे गांव के करीब 8-10 महिलाओं के साथ महुआ बिनने ग्राम खलिबा जा रही थी। इधर पहले से दो हाथी विचरण कर रहा था। हाथी को देखकर सभी भागने लगे। इस दौरान बिफनी गिर गई और एक हाथी ने उसे सूंढ़ से उठाकर पटक दिया। इसेस महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और मौके पर बेहोश हो गई। भाग कर अपने गांव पहुंची महिलाओं ने घटना की जानकारी बिफनी के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर लाए। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply