अंबिकापुर,29 मार्च 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के खलिबा जंगल में शुक्रवार को एक युवक का पेड़ पर फांसी से लटकी लाश मिली है। युवक का शव करीब 50 फीट ऊपर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव उतरवाकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। लुंड्रा विकासखंड के धौरपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय टकेश्वर मरावी की शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलिबा में ससुराल है। उसकी पत्नी मायके में ही थी। 27 मार्च को वह पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसकी लाश खलिबा स्थित जंगल में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी मिली। युवक ने साल के पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढक¸र फांसी लगाई थी। ग्रामीणों की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। इस संबंध में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। परिजनों द्वारा उसका लंबे समय से इलाज भी कराया जा रहा था। इसी बीच उसने ये कदम उठा लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur